Sunday, March 1, 2026

अंगारक योग (Angarak Yoga )

                       

परिभाषा :- अंगारक योग: -  मंगल कुम्भ राशि में गोचर करेंगे और राहु कुम्भ राशि में पहले से स्थित हैं l मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में स्थित हैं और राहु शतभिषा नक्षत्र में स्थित हैं l धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु है l मंगल और राहु कुम्भ में स्थित होने से अंगारक योग बना रहे हैं l 

अंगारक योग में जन्म लेने वाले जातक शक्तिशाली, मिलनसार, महत्वाकांक्षी,  धर्मपरायण, कभी कभी अपने कर्तव्यों से दूर बना लेता है l दांपत्य जीवन अच्छा नहीं मानते हैं l वैवाहिक जीवन में सुख में कमी हो सकती हैं l विचित्र आकर्षण, कुशल, सत्यनावेशी, सनसनी फैलाने वाले, दूसरों को भेदपाने में सक्षम होता हैं l दूरदर्शी, समन्वयवादी, विश्लेषक, कभी कभी आलस्य और नशाखोरी का शिकार हो जाता हैं l 



           अभ्युक्तिया :-  मंगल शौर्य, वीरता एवं जोखिम उठाने वाले होते हैं l युद्ध, सैन्य अधिकारी और शस्त्र धारी सैनिकों को दर्शाता हैं l विनाशात्मक , अग्नि तत्व, लाल रंग, रक्त, बिजली , बारूद, तोप, बन्दूक, तलवार, चोट, आग लगना, परमाणु हथियार, राहु आकस्मिक घटनाओं घटती , छल कपट, झूठ, एवं रहस्यों को उजागर करता हैं l शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु है l नाटकीय ढंग, व्यापार को बढ़ाने में बढ़ा चढ़ा कर और रोचक ढंग बतलाना, आज कल के दौर में हमारा मीडिया यही भूमिक अदा कर रहा है l वायु तत्व, सनसनी फैलाना, कुम्भ राशि में ज्यादा क्रिया शील कसाई जाति का माना जाता हैं l

            घटनाओं घटती   :-        बिजली, अंतरिक्ष , पैट्रोलियम प्रदार्थों, विमान दुर्घटना, समुद्र तट, सैन्य सामान, ऊर्जा क्षेत्र, टेलीफोन, मोबाइल का बाधाधित होना आकाश मण्डल में घटनाओं, व्यापारी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना,जल यात्री, विद्युत तरंगों, गुप्त रूप से आक्रमण, टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर, बिजली का कड़क से हानि, आर्थिक संकट,  परिवार में सुख की कमी, बीमारी फैलने वाली हैं l रोग को रोकने वाली दवा से नुक्सान हो सकता हैं l यह सभी प्रकार के प्रकोप बढ़ने वाले हैं l बिजली उपकरणों अवरोध से बदलाव आ सकता l वायुयान दुर्घटना, उग्रवाद,  युद्ध होने प्रबल संभावना हैं l 3 मार्च से 31 मार्च से राहु और मंगल का अंगारक योग ज्यादा घटनाओं घटती होने वाली हैं l








No comments:

Post a Comment